◆ जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों को दिया निर्देश – संवेदनशीलता और गंभीरता से करें शिकायतों का निस्तारण
अयोध्या। तहसील बीकापुर के सभागार में सोमवार को सम्पूर्णसमाधानदिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारीनिखिलटीकारामफुंडे और वरिष्ठपुलिसअधीक्षकडॉ. गौरवग्रोवर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनताकीसमस्याओंकासमाधानगंभीरताऔरसंवेदनशीलताकेसाथसमयबद्धरूपसेकियाजाए।
गोष्ठी के दौरान कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामगौहानीखुर्द, विकासखंडतारुन के शिकायतकर्ता ने इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने एडीओपंचायत को तत्काल हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए।
ग्रामकटारी, विकासखंडबीकापुर के शिकायतकर्ता ने हल्का लेखपाल की लापरवाही और अनियमितता की शिकायत की, जबकि ग्रामपरसावांमहोला, विकासखंडतारुन में लेखपाल द्वारा बिना स्थलीय निरीक्षण किए गलत रिपोर्ट लगाए जाने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने इन सभी मामलों में तहसीलदारबीकापुर को जांच कर न्यायोचितकार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार ग्रामबैंतीकला, विकासखंडबीकापुर में बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने की शिकायत और ग्रामहथिगो, विकासखंडतारुन में चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की शिकायत पर भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। एक अन्य प्रकरण में ग्रामकटारी, बीकापुर के शिकायतकर्ता ने विपक्षी पक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि बीकापुर तहसील में आज कुल 140 शिकायतेंप्राप्तहुईं, जिनमें से 12 शिकायतोंकामौकेपरहीनिस्तारणकरदियागया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष प्रतिदिनसुबह 10 बजेसे 12 बजेतकअपनेकार्यालयमेंउपस्थितरहकरजनताकीसमस्याओंकासमाधानकरें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमिविवाद, जलआपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशनऔरपेंशन से संबंधित अधिकतर शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्णऔरसमयबद्धनिस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में जिलाविकासअधिकारी, उपजिलाधिकारीबीकापुर, जिलापूर्तिअधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खंडविकासअधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।