Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 138 जोड़ों का विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 138 जोड़ों का विवाह संपन्न

0

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रस्तावित 140 जोड़ों के सापेक्ष 138 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम तथा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा यमुना प्रसाद चतुर्वेदी मौजूद रहे।

इसके अलावा परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा संबंधित ब्लॉक, नगर निकाय एवं नगर पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी नवविवाहित दंपत्तियों को सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई। अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और परिजन उपस्थित रहे तथा सभी ने नवदम्पत्तियों को शुभाशीष प्रदान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version