अंबेडकरनगर। मेला कोतवाली गोविंद साहब थाना कटका पुलिस टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं के गुम हुए 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत एक लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत शंकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में मेला कोतवाली गोविंद साहब पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।
पुलिस टीम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लगातार अथक प्रयास किए और विभिन्न स्थानों से 12 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों के स्वामियों को सूचना देकर 16 जनवरी को उनके मोबाइल उन्हें सुपुर्द किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई।
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कटका राकेश कुमार, प्रभारी मेला उपनिरीक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी मेला उपनिरीक्षक उस्मान गनी, आरक्षी धनंजय यादव, रजनीश यादव एवं कार्यालय मुंशी अमित मौर्य शामिल रहे। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।