Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंपूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त, 10 का मौके पर...

संपूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त, 10 का मौके पर निस्तारण


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर भटौली निवासी मन शंकर पांडे ने शिकायत करते हुए बताया कि चकमार्ग संख्या 1200 उसके चक तक जाता है, जिसे विपक्षी मुन्नीलाल द्वारा जबरन साढ़े तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर बाधित कर दिया गया है। उन्होंने मार्ग को शीघ्र खुलवाने की मांग की।

वहीं जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी छोटेलाल तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके मकान के सहन से जुड़े आबादी भूखंड पर विपक्षी लगातार विवाद कर रहे हैं, जबकि हल्का लेखपाल की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि वहां कोई सार्वजनिक रास्ता नहीं है। उन्होंने विपक्षी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

इसी तरह मालीपुर थाना क्षेत्र के खजूरी करौदी निवासी एक वृद्ध शबजोर ने बताया कि वे शारीरिक रूप से असमर्थ हैं और कई बार आवेदन देने के बावजूद लेखपाल उनकी आबादी भूखंड संख्या की पैमाइश नहीं कर रहा है। उन्होंने शीघ्र पैमाइश कराने की मांग की। उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को समय पर न्याय मिल सके। इस मौके पर तहसीलदार गरिमा भार्गव, नायब तहसीलदार, सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments