Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेंट्रल बैंक आफ इंडिया का मनाया गया 112 वां स्थापना दिवस

सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का मनाया गया 112 वां स्थापना दिवस

अयोध्या। शहर के देवकाली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ने 112 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया है। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पहुंचे नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रमुख एस.के. सिंह के साथ समस्त स्टाफ एवं सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे।और इसके साथ ही अयोध्या क्षेत्र में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत कुल 5000 से भी अधिक लाभार्थियों को पंजीकृत कर लाभान्वित किया गया, जिसमे प्रत्येक शाखा द्वारा 112 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का पंजीकरण किया गया।इस दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में मुफ्त चिकित्सा शीविर का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न शाखाओं के ग्राहक एवं बैंक कर्मचारियों ने मुफ्त चिकित्सा सिविर में उपस्थित होकर एस सेवा का लाभ उठाया और अपने स्वास्थ की जानकारी ली। बता दे कि आज ही के दिन 21 दिसंबर 1911 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments