Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोदी सरकार के 11 वर्ष देश के स्वर्णिम युग की शुरुआत -...

मोदी सरकार के 11 वर्ष देश के स्वर्णिम युग की शुरुआत – लल्लू सिंह


अयोध्या। केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह 11 साल देश के स्वर्णिम युग की नींव हैं और आने वाला भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने होगा।

पूर्व सांसद रविवार को मिल्कीपुर विधान सभा के सुमेरपुर-अमानीगंज, चिरौली, बीकापुर डाक बंगला और सिविल लाइन स्थित अटल सभागार में आयोजित संकल्प सभाओं में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और सैनिकों के सशक्तिकरण का अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा, यह समय आत्ममंथन और आत्मविश्वास का है। हम सबको प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आत्मसात करते हुए संकल्प लेना है कि 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत पूरी दुनिया में एक विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा। सभा के दौरान उपस्थित लोगों से विकसित भारत संकल्प पत्र भरवाया गया और देश को 2047 तक विकसित बनाने में सहभागिता करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments