अयोध्या। 16 नवंबर से चल रहे मिशन लाइफ कार्यक्रम का राम की पैड़ी समापन किया गया। सुलभ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड हाइजीन ईआईएसीपी आरपी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में 10 विद्यालयों समेत अयोध्या के प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया। सुलभ-आईआईएचएच ईआईएसीपी आरपी की समन्वयक डॉ. नमिता माथुर के संयोजन में मिशन लाइफ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्रों को मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली के बारे में शिक्षित करने के लिए पोस्टर बनाना, कचरे से शिल्प बनाना आदि जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
