Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या5  दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान जाएंगे अयोध्या के 1000 शिक्षक

5  दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान जाएंगे अयोध्या के 1000 शिक्षक


शिक्षक संगठनों ने की रणनीति बैठक, परिवहन से लेकर आवास तक की बनी योजना


अयोध्या। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 5 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले शिक्षक आंदोलन में अयोध्या जनपद से लगभग 1000 शिक्षक शामिल होंगे। इसके लिए जिले के सभी 11 विकासखंडों सहित नगर क्षेत्र के शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को ऑनलाइन बैठक में रणनीति बनाई गई।

मीटिंग में उत्तर प्रदेसीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर एवं जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के आवाहन पर जिले से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों के पहुंचने की तैयारी की गई है।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विकासखंड से कम से कम एक बस, साथ ही ट्रेन व निजी साधनों से शिक्षक दिल्ली रवाना होंगे। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्षों, मंत्रियों, कोषाध्यक्षों और संघर्ष समिति को सौंपी गई है।

जिला मंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि आंदोलन में व्यापक संख्या सुनिश्चित करने के लिए सभी ब्लॉक पदाधिकारी शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं।

शिक्षक पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश से नाराज़ हैं जिसमें 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। शिक्षकों का आरोप है कि केंद्र सरकार की कमजोर पैरवी और एनसीटीई की निष्क्रियता के कारण स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे प्रदेशभर के शिक्षकों में रोष बढ़ा है।

संघ के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के अधिकार और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए जिले के सभी शिक्षकों से दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments