Tuesday, April 8, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार की नजरअंदाजी की वजह से गई 10 बच्चों की जान -...

सरकार की नजरअंदाजी की वजह से गई 10 बच्चों की जान – अखिलेश यादव


◆ बोले पूर्व सीएम – वन नेशन वन इलेक्शन का नारा देने वाले नही करा पा रहे है परीक्षा


अयोध्या। सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुँचे। कटेहरी उपचुनाव के लिए हो रही सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वे अयोध्या से कटेहरी सड़क मार्ग से रवाना हुए।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव टलने पर कहा कि जो चुनाव टालेंगे वह हारेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को जानकारी मिल गई थी कि मिल्कीपुर के उपचुनाव में नहीं जीत नही रहे हैं। बीजेपी के इंटरनल सर्वे में ही यह चुनाव हार रहे थे।

प्रदेश की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव की तारिख टालने पर उन्होंने कहा कि त्यौहार में छुट्टियां पर आये लोगों ने मन बना लिया था। 13 नवंबर को भाजपा को हरा कर अपने रोजगार पर वापस लौटेंगे। इसलिए बीजेपी ने 13 तारीख से चुनाव टाल कर 20 नवंबर को करवा दिया। उन्होंने कहा कि जो चुनाव टालेंगे वह हारेंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि किसान के धान तैयार है। पैदावार की कीमत सरकार नही दे पा रही है। डीएपी समेत अन्य खाद उपलब्ध नहीं है। नौकरी और रोजगार को लेकर युवाओं को धरने पर बैठना पड़ रहा है। पढ़े लिखे बेरोजगार युवक धरने पर बैठ रहे हैं। सरकार को अंततोगत्वा पीछे हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का नारा देने वाले परीक्षा नही करा पा रहे है। इन्होंने रिकॉर्ड परीक्षा कराने का दावा किया था। यह वही लोग हैं जो परीक्षा टालते हैं। नौकरी मिल जाए तो आरक्षण में टालमटोल करते हैं। नौकरी उलझाने के लिए हाई कोर्ट जाते हैं। इस बार नौजवान और किसान हर वर्ग के लोग बीजेपी को हराने के लिए तैयार है।

पूर्व सीएम ने झांसी में बच्चों के निधन पर दुख जताया। बोले आज के समय में इस तरह की हो रही दुखद घटनाएं है। सरकार को तभी सावधान हो जाना चाहिए था जब गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत हुई थी। अधिकारियों के निरीक्षण तथा औचक निरीक्षण में अस्पताल का इंतजाम सही मिलता है। मंत्री और अधिकारी हटने के बाद अस्पताल वैसे के वैसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्या सरकार ने दिया पर्याप्त बजट था। सेफ्टी का इंतजाम किया था। बजट न मिलने के कारण इतनी बड़ी घटना हुई। वहां के स्टाफ और अधिकारियों ने लापरवाही किया है। सरकार की नजरअंदाजी की वजह से 10 बच्चों की जान गई।

बोले कि मुख्यमंत्री पहले से डरे हुए। इलेक्शन करीब आने के बाद मुख्यमंत्री ढीले हुए दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि जनता उनके खिलाफ खड़ी है। बटोगे तो कटोगे की भाषा अंग्रेजों की थी। अंग्रेजों की बांटकर राज करने की आदत थी। उन्होंने कहा कि हमें तो मुख्यमंत्री के अच्छे विचारों का इंतजार है। हमारे यहां संत चुप रहते हैं। लेकिन यहां है सब उल्टा पुल्टा ,हमारे मुख्यमंत्री जी बोल ज्यादा रहे हैं। वस्त्र से नहीं विचार से हो सकते हैं आप संत। समाज का सौर्हाद तथा समाज जुड़ेगा और बीजेपी को हराएगा। मुख्यमंत्री पीडीए से घबराए हुए हैं। अयोध्या एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से अंबेडकरनगर के लिए रवाना हुए।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments