Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राम की पैड़ी पर महिलाओं के लिए 10 चेंजिंग रूम बने, निशुल्क...

राम की पैड़ी पर महिलाओं के लिए 10 चेंजिंग रूम बने, निशुल्क मिलेगी सुविधा

0

अयोध्या। रामनगरी आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने राम की पैड़ी पर 10 चेंजिंग रूम तैयार कराए हैं। अब सरयू स्नान के बाद महिलाएं सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में निशुल्क वस्त्र परिवर्तन कर सकेंगी।

नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से राम की पैड़ी परिसर में इन चेंजिंग रूम का निर्माण कराया गया है। नगर निगम का कहना है कि इससे महिला श्रद्धालुओं को स्नान के बाद होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि पिछले काफी समय से स्थानीय नागरिकों तथा देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से राम की पैड़ी पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जोनल अधिकारी अयोध्याधाम अशोक कुमार गुप्त ने बताया कि रामनगरी में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए सभी चेंजिंग रूम पूरी तरह निशुल्क हैं। इससे सरयू स्नान के लिए आने वाली महिला श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version