Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कारणों से लगी आग से 10 बीघा गेहूं जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग से 10 बीघा गेहूं जलकर राख

बसखारी अंबेडकर नगर।अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग से 10 बीघा के करीब खेत में खड़ी तैयार गेहूं की फसल  जलकर राख हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहटोरवा चौकी में ग्राम इमादपुर में दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे सुरेश यादव,संजय सिंह, दिनेश प्रजापति, पिंटू सिंह, विजय सिंह, दुखना देवी, संभागी देवी के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई।जिसमें लगभग 10 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।

आग लगने की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को स्थानीय ग्रामीणों ने दी। हालांकि पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पहले तो शंका जताई जा रही थी कि आग विद्युत शार्ट सर्किट के होने के कारण  लगी है।

लेकिन वहां पर विद्युत का कोई वायर दूर-दूर तक नजर नहीं आया।जिस कारण यह भी शंका जताई जा रही है कि किसी के बीड़ी पी कर फेंकने के कारण आग लगी हो। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments