Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या10 को अयोध्या आयेंगे कांग्रेस के पूर्वांचल प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, पार्टी...

10 को अयोध्या आयेंगे कांग्रेस के पूर्वांचल प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, पार्टी ने किया स्वागत की तैयारी

अयोध्या 7 नवंबर। 10 नवंबर को पूर्वांचल प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद विधायक वीरेंद्र चौधरी के अयोध्या प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। उक्त कथन कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का संचालन जिला महासचिव उमेश उपाध्याय ने किया।

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा अंबेडकरनगर नगर में पार्टी का कार्यक्रम में शरीक होने के बाद अयोध्या के प्रथम आगमन पर गोसाईगंज से लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन तक जगह-जगह पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी का स्वागत किया जाएगा।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया पूर्वांचल प्रांतीय अध्यक्ष तथा विधायक वीरेंद्र चौधरी का गोसाईगंज सीमा पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा तथा मया बाजार में ब्लॉक अध्यक्ष सौरव सिंह की अगुवाई में, पूरा बाजार में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश मौर्य की अगुवाई में तथा महानगर की सीमा अंतर्गत देवकाली बाईपास चौराहे पर महानगर अध्यक्ष वेद कुमार सिंह कमल की अगुवाई में स्वागत कर उन्हें जिला कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन तक लाया जाएगा।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया प्रांतीय अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यालय पर संगठन की समीक्षा तथा होने वाले नगर निकाय और नगर निगम चुनाव की तैयारी हेतु संभावित प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा पीसीसी सदस्य आरिफ शैलेंद्र मणि पांडे प्रवीण श्रीवास्तव उमेश उपाध्याय डॉ विनोद गुप्ता डीएन वर्मा अशोक कुमार राय बसंत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments