Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सोलर सिस्टम लॉन्च, 45 हजार रुपये तक सब्सिडी...

एक किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सोलर सिस्टम लॉन्च, 45 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान


अयोध्या। अयोध्या में 1 किलोवाट क्षमता वाले माइक्रो इन्वर्टर सोलर सिस्टम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का आयोजन त्रिमूर्ति होटल में कृष्णा सोलर इंडस्ट्री द्वारा किया गया। कंपनी टाटा पावर सोलर की अधिकृत चैनल पार्टनर है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, हेड यूनियन प्रेसिडेंट राजेश प्रताप सिंह तथा टाटा पावर सोलर के यूपी रीजनल हेड शिव लाल, यूपी मार्केटिंग हेड हिमांशु राय और यूपी सेल्स हेड आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित रहे।


आधुनिक तकनीक से लैस प्रणाली


कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि 1 किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सोलर सिस्टम उच्च दक्षता और सुरक्षा मानकों के साथ तैयार किया गया है। इस क्षमता के सिस्टम के लिए दो सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिनके लिए छत पर लगभग 80 से 100 वर्ग फीट स्थान आवश्यक होगा।

परियोजना की अनुमानित लागत 70 से 75 हजार रुपये बताई गई है। राज्य सरकार की ओर से 45 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपभोक्ता को प्रदान किए जाने का प्रावधान है। कंपनी के अनुसार यह सिस्टम प्रतिदिन औसतन 20 से 25 यूनिट तक बिजली उत्पादन करने में सक्षम है, हालांकि वास्तविक उत्पादन मौसम और धूप की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। कृष्णा सोलर इंडस्ट्री के निदेशक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को 1 किलोवाट सिस्टम पर अतिरिक्त 20 प्रतिशत तक की छूट देने की योजना है।


सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर


कार्यक्रम में वक्ताओं ने सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर बल दिया। महापौर ने कहा कि शहर में छतों पर सोलर सिस्टम लगाने से बिजली बिल में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments