Sunday, March 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंगठन सशक्तिकरण के लिए भाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर सोमवार से, तैयारियां...

संगठन सशक्तिकरण के लिए भाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर सोमवार से, तैयारियां पूर्ण


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार से प्रारम्भ होगा। इसके तहत 16 व 17 मार्च को देवकाली मंडल तथा 17 व 18 मार्च को करियप्पा मंडल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

रविवार को सर्किट हाउस में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण टोली के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों, विषयों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति और जनसेवा से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाती है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मंडल स्तर पर होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सेवा कार्यों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

बैठक में महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, प्रतिमा शुक्ला, दिव्य प्रकाश तिवारी, शुभम‌् श्रीवास्तव, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, प्रांशु अग्रवाल, दीपक पाण्डेय, मधुकर आनंद, दिनेश कन्नौजिया, अमल गुप्ता, सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments