Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedविद्युत कर्मियों के साथ की गई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

विद्युत कर्मियों के साथ की गई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकर नगर। बकाया वसूली के लिए पहुंचे विद्युत कर्मियों के साथ बकायेदार द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। विद्युत कर्मी ने मालीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।मरैला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात विद्युत कर्मी राम परमात्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि वह विद्युत बिल वसूली हेतु चेकिंग टीम में श्याम नारायण सिंह, ओमप्रकाश चंद्रप्रकाश, संजय कुमार के साथ ग्राम अल्लीपुर कोडरा गया था,जहां उपभोक्ता डब्लू पुत्र रामकरण द्वारा तैंतालिस हज़ार से अधिक बिल बकाया होने पर 500 जमा करने के बाद चेकिंग टीम के साथ गाली गलौज देते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने विद्युत कर्मियों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments