Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमीडियाकर्मी अहमद मेहदी की मां के निधन पर जताया शोक

मीडियाकर्मी अहमद मेहदी की मां के निधन पर जताया शोक

अंबेडकरनगर। मीडियाकर्मी अहमद मेहदी की माता शमीम बानो बिंते सज्जाद अली के निधन पर मीडिया जगत के लोगों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। विगत कुछ समय से अहमद मेहदी की मां अस्वस्थ चल रही थीं। शनिवार की सुबह नगर के दोस्तपुर मार्ग स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बाद में उन्हें मुहल्ला पीरपुर के पैतृक आवास पर ले जाया गया। अपरान्ह दो बजे मेहदिया मस्जिद प्रांगण में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उससे पहले मौलाना सैयद बकीअ जाफरी ने नमाज-ए-जनाजा पढ़ाई। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा अल्लाह ने इंसान को संसार में चंद बरस की जिंदगी देकर लिए सिर्फ इम्तेहान, आजमाइश के लिए भेजा है, लिहाजा सुख-दुख की चिंता छोड़कर भलाई एवं पुण्य कार्य में लगे रहें जिससे आख़िरत संवर सके जहां हमेशा रहना है। दिन भर शोक प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। उधर अंबेडकरनगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सर्वजीत त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार मेहरोत्रा, रवींद्र कुमार सिंह जुग्गी, अली अस्करी नकवी, केके पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, अश्विनी मिश्र, आशाराम वर्मा, कार्तिकेय द्विवेदी, हेमंत कृष्ण श्रीवास्तव, डॉ. विजय शंकर तिवारी, संजय यादव, मिन्नतुल्लाह, अनिल कुमार उपाध्याय ‘मेला’, राशिद अंसारी, अली रहबर तकवी, दुर्गेश पांडेय दीपू , महेन्द्र मिश्र, अखंड प्रताप सिंह,अनूप प्रताप सिंह, शशि कांत त्रिपाठी, घनश्याम भारती, अवनीश दूबे, दिलशाद अब्बास, सुबोध खत्री, आलम खान, विनोद वर्मा, अनिल तिवारी, कमर हसनैन आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

मजलिस ए फातिहा सोमवार को

डॉ. सैयद हैदर मेहदी ने बताया कि उनकी माता मरहूमा शमीम बानो बिंते सज्जाद अली के फातिहे की मजलिस सोमवार को सुबह नौ बजे से होगी। पहली मजलिस को मौलाना बकीअ जाफरी और दूसरी मजलिस मौलाना वसी हसन खां संबोधित करेंगे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments