Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिजली कर्मियों की समस्याओं को लेकर आयोजित हुई सभा

बिजली कर्मियों की समस्याओं को लेकर आयोजित हुई सभा

अयोध्या, 7 नवम्बर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अयोध्या के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के रवैये के विरोध में एवं बिजली कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर अयोध्या में मुख्य अभियंता कार्यालय में जनसभा की। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अपनी मांगों के समाधान हेतु 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारंभ करेगा।

अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के स्वेच्छाचारी रवैये के कारण ऊर्जा निगमो को आर्थिक क्षति हो रही है एवं ऊर्जा निगमों में व्याप्त भय के वातावरण को समाप्त कराने हेतु एवं बिजली कर्मियों की वर्षों से लंबित न्यायोचित समस्याओं के समाधान हेतु बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद भी कुछ सार्थक कार्यवाही नहीं हुई। इस कारण संघर्ष समिति ने सरकार व प्रबंधन का ध्यान आकर्षण करने के लिए इस आंदोलन को करने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments