Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुरानी पेंशल बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया एक...

पुरानी पेंशल बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया एक दिवसीय धरना

अयोध्या, 7 नवम्बर। पुरानी पेंशन बेहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तहसील के तिकोनिया पार्क में किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी और पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। और अपनी 11 सूत्रीय मांग जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा।

राज्य कर्मचारी परिषद संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आज हमने राज्य कर्मचारी हित के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके सरकार का ध्यान आकर्षण करने के लिए किया है। हमारी मुख्य मांगे राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल हो सरकार समिति के समस्त भत्ते दिए जाएं। रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए आदि। इन सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए। परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की जिन संवर्गो को में पदोन्नति के पद नहीं है अथवा खाली हैं उन्हें मूल पद के लेवल से एक लेवल छोड़ते हुए उच्च लेवल वेतनमान प्रदान किया जाए। कर्मचारियों की कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू हो, कर्मचारियों, पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभियान चलाकर हेल्थ कार्ड बनाया जाए। इन सभी मांगों को लेकर आज तहसील पर सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया अगर सरकार का ध्यान हमारी और नहीं जाता है तो परिषद बड़े आंदोलन करने को बाध्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments