Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनदी में गिरने से अधेड़ की मौत

नदी में गिरने से अधेड़ की मौत

जलालपुर,अंबेडकर नगर। 50 वर्षीय अधेड़ की अचानक तमसा नदी में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव का है। वल्लीपुर गांव निवासी ठाकुर प्रसाद सिंह पुत्र राम नयन सिंह 50 गांव के निकट तमसा नदी के किनारे किसी कार्य हेतु गए हुए थे जहां अचानक फिसल जाने के कारण नदी में गिर गए। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सहायता से ठाकुर प्रसाद को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए बताया कि अधेड़ की नदी में गिरने से मौत हो गई और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments