Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकामधेनु आश्रम व रामजानकी मंदिर में हुआ वार्षिक भण्डारा का आयोजन

कामधेनु आश्रम व रामजानकी मंदिर में हुआ वार्षिक भण्डारा का आयोजन

अयोध्या । बाईपास राम घाट स्थित श्री कामधेनु आश्रम बड़ा स्थान मे वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ। वही महंत आशुतोष दास ने बताया कि श्री श्री 1008 गोवर्धन दास महाराज की 50 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस पुण्यतिथि के अवसर पर साकेत वासी महंत गोवर्धन दास महाराज की प्रतिमा पर महामंडलेश्वर राम लोचन दास महाराज, आशुतोष दास महाराज, व अयोध्या के संतों महंतो ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इस पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या के साधु-संत व श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के सभी संत महंत व श्रद्धालु मौजूद रहे।
इसके साथ में राम जानकी स्टेशन मंदिर में 40 वर्षों से लगातार आयोजित वार्षिक भंडारा सम्पन्न हुआ। भंडारे में अयोध्या के संत महंतों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत रामसेवक दास रामायणी ने बताया कि 40 वर्षों से यहां पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे अयोध्या के साधु संत भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण करते है और संतों का स्वागत किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments