Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोदी के आने की सम्भावना को देखते हुए पार्किंग व रैली स्थल...

मोदी के आने की सम्भावना को देखते हुए पार्किंग व रैली स्थल का एडीजी जोन ने किया निरीक्षण

  • एयरपोर्ट व अयोध्या रेलवे स्टेशन का पीएम कर सकते है उद्घाटन

  •  प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के पास सम्बोधित कर सकते है रैली को

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 दिसम्बर को अयोध्या आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। वह एयरपोर्ट के पास सभा को भी सम्बोधित कर सकते है। एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने मंगलवार को श्रीराम एयरपोर्ट में पाकिंग, व रैली स्थल का का निरीक्षण किया। व्यापक पुलिस प्रबन्ध व यातायात की व्यवस्था को देखते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। एयरपोर्ट के बाद एडीजी जोन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां सुरक्षा सम्बंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments