Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामॉडिफाई साइलेंसर व ब्लैक फिल्म पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, लाखों...

मॉडिफाई साइलेंसर व ब्लैक फिल्म पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, लाखों का जुर्माना वसूला गया


अयोध्या जनपद अयोध्या में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई जारी है।  ट्रैफिक पुलिस ने दो अहम अभियानों को अंजाम दिया। पिछले दो सप्ताह तक चले मॉडिफाई साइलेंसर विरोधी विशेष अभियान में दोपहिया वाहनों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 109 वाहनों के विरुद्ध चालान और 07 वाहनों के विरुद्ध सीजर शमन शुल्क के रूप में ₹10.90 लाख की कार्रवाई की। वहीं 25 वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर बदलवाए गए।

इस दौरान लोगों को ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाई साइलेंसर से न केवल वायुमंडलीय संतुलन बिगड़ता है, बल्कि इससे श्रवण शक्ति में कमी, हृदय रोग और रक्तचाप जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

इसी क्रम में 11 जून से 15 दिवसीय ब्लैक फिल्म विरोधी विशेष अभियान की शुरुआत हुई। इसके अंतर्गत चार पहिया वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म को हटवाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, अपराधों की रोकथाम और दुर्घटनाओं में कमी के उद्देश्य से इस अभियान को चलाया जा रहा है। पहले ही दिन कई वाहनों की ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें और वाहन में किसी भी अवैध संसोधन से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments