Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमीना दिवस पर बच्चों ने काटा केक, प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

मीना दिवस पर बच्चों ने काटा केक, प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम


◆ उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती, भियांव अंबेडकरनगर में उत्साहपूर्वक हुआ आयोजन


अम्बेडकरनगर। भियांव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती में बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मीना दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया और ज्ञानवर्धक कहानियों व विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सशक्तीकरण और जागरूकता पर जोर


इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सजग और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने भाषण, नाट्य, एकांकी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्र ने मीना के किरदार और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीना मंच का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करना है।


स्वच्छता की शपथ


सहायक अध्यापक राजकरन प्रजापति ने सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जल एवं स्वच्छता के महत्व पर बच्चों को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थिति


कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक अध्यापक राजकरन प्रजापति ने किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक प्रदीप मौर्य, अरशद कमाल, राम जियावन, संगीता देवी सहित विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष गंगाराम भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments