Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला सशक्तिकरण और जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण और जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

अयोध्या । स्वर्गीय राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता रैली का आयोजन पुस्तकालय अध्यक्ष प्रिया श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय शामिल हुए।

राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कुसुम लता और माध्यमिक शिक्षा के डॉक्टर बसंत कुमार एसोसिएटर्स डी आई ओ एस प्रभारी और डॉ उदय भान सिंह प्रधानाचार्य एमएलएमएल विद्या मंदिर वाह विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के इस कार्यक्रम में चार स्कूलों से लगभग 300 बालिकाओं में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण से सिविल लाइन ईदगाह तक रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि शासन द्वारा निर्देशित स्वर्गीय राजा राममोहन राय की 250 वी जयंती के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम देश में महिलाओं की सहभागिता को दर्शाया है। इसके साथ साथ योगी और मोदी के नेतृत्व में बहुत सारे कार्य और योजनाएं महिला सशक्तिकरण पर चल रही है।

कार्यक्रम के आयोजक और पुस्तकालय प्रभारी प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि आज हम महिला सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली है। भारत देश में महिलाओं की बराबर साझेदारी और भागीदारी हो इसका संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments