Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदीवार गिरने से मजदूर की मौत

दीवार गिरने से मजदूर की मौत


अम्बेडकर नगर। दीवार गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम सभा रुकनपुर कासिमपुर की बताई जा रही है। जहां पर रुकनपुर निवासी राम केवल के पुराने मकान को गिराने के लिए मजदूर काम कर रहे थे कि इसी बीच रविवार शाम चार बजे के करीब एक दीवार भरभरा कर मजदूरो पर गिर गई, जिसमें दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को एंबुलेंस के द्वारा बसखारी सीएससी पर लाया गया।जहां पर श्यामलाल पुत्र चेनई उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी रूकनपुर जलालपुर की मौत हो गई। जबकि पतिराम को इलाज के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दिया। वहीं मौत की खबर सुनकर रोते बिलखते परिजन भी सीएचसी पर पहुंच गए। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र का होने के चलते परिजन बसखारी सीएचसी पर अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए जलालपुर पुलिस के आने का इंतजार कर रहे थे। खबर लेकर जाने तक मौके पर जलालपुर पुलिस नहीं पहुंच पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments