Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपावली धमाका फेस्टिवल कार्यक्रम हुआ संपन्न

दीपावली धमाका फेस्टिवल कार्यक्रम हुआ संपन्न


◆ श्री मारवाड़ी युवा ब्रिगेड ने किया आयोजन


अयोध्या। श्री मारवाड़ी युवा ब्रिगेड द्वारा सिविल लाइन स्थित एक होटल में दीपावली के उपरांत दीपावली धमाका फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा के संरक्षक लक्ष्मी कांत झुनझुनवाला थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।



गणेश वंदना का कार्यक्रम बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह का संस्था के अध्यक्ष मनीष गोयल महामंत्री आयुष बंका और पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें डांडिया नाइट, पूजा थाली डेकोरेशन, स्टोरी टेलिंग, फैशन शो, बेस्ट कपल, बेस्ट मेल फीमेल कपल, बेस्ट डांस प्रतिभागियों, गेम इंस्टॉल, फायर वर्क, लकी ड्रा, डीजे नाइट, स्टेज परफारमेंस में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया ।



संस्था के अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया कि युवा पीढ़ी को समाज मे जुड़ाव के उद्देश्य से और समाज में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कार्यक्रम को सुन्दर रूप से आयोजित कराने में समाजसेवी  भगीरथ पचेरीवाला , डॉ अवधेश वर्मा डायरेक्टर  भवदीय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शिक्षाविद एवं समाजसेवी ,महामंत्री  आयुष बंका ,अमन अग्रवाल,रोहित अग्रवाल, मानस अग्रवाल, कुश अग्रवाल ,रौनक गर्ग ,शुभम बंसल, शुभम अग्रवाल ,अतुल सिंहल ,नमन अग्रवाल , प्रत्यूष अग्रवाल, संचित कनोडिया की मुख्य भूमिका रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments