◆ श्री मारवाड़ी युवा ब्रिगेड ने किया आयोजन
अयोध्या। श्री मारवाड़ी युवा ब्रिगेड द्वारा सिविल लाइन स्थित एक होटल में दीपावली के उपरांत दीपावली धमाका फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा के संरक्षक लक्ष्मी कांत झुनझुनवाला थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।
गणेश वंदना का कार्यक्रम बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह का संस्था के अध्यक्ष मनीष गोयल महामंत्री आयुष बंका और पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें डांडिया नाइट, पूजा थाली डेकोरेशन, स्टोरी टेलिंग, फैशन शो, बेस्ट कपल, बेस्ट मेल फीमेल कपल, बेस्ट डांस प्रतिभागियों, गेम इंस्टॉल, फायर वर्क, लकी ड्रा, डीजे नाइट, स्टेज परफारमेंस में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया ।




