Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगो ने मामूली बात को लेकर कंबाइन मशीन के चालक व फोरमैन...

दबंगो ने मामूली बात को लेकर कंबाइन मशीन के चालक व फोरमैन को पीटा

अंबेडकर नगर 7 नवंबर। दबंगो ने मामूली बात को लेकर कंबाइन चालक और फोर मैन की जमकर पिटाई कर 16 हजार रुपए जबरन निकाल लिया। हल्ला गुहार सुन दौड़े आस पास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया। कंबाइन मालिक ने थाने में नामजद तहरीर दी है। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में कंबाइन मशीन के मालिक अहिरौली थाना क्षेत्र के मौरापारा निवासी सुनील कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि कंबाइन मशीन को चालक सरोज पुत्र चक्करदीन निवासी ग्राम जोहरा जिला लखीमपुर खीरी व फोर मैन शिवकुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी, ग्राम जैनपुर में विजयबहादुर वर्मा पुत्र भागीरथी का धान काटकर वापस आ रहे थे, रास्ते से सटकर राममोल वर्मा पुत्र जानकी का अमरुद का पेड़ था जो कम्बाइंड मशीन से लगने के कारण टूट गया। इसी बात पर उपरोक्त विपक्षी व उनके पुत्रों दीपक वर्मा, अनिरुद्ध कम्बाइंड मशीन को रोक लिए और चालक व फोरमैन को माशीन पर चढ़कर माली-गलौज करते हुए लात, घूंसे, डंडे से मारना शुरू कर दिए एवं गाड़ी के टूलबॉक्स में रखा लगभग 16 हजार रुपया निकाल लिया। पीड़ित ने अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments