Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर...

चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। टप्पेबाज महिलाओं को हिरासत मे लेकर की गयी पूछताछ के बाद पुलिस कोई राज नही उगलवा सकी। इतना ही नही वादिनी के गले से छीनी गयी सोने की चैन भी बरामद नही कर सकी। छिनैती की जगह चोरी का मुकदमा दर्ज करने से आरोपी महिला को आसानी से जहां जमानत मिल जायेगी वही सोने की चैन बरामद नही होने से आरोपी महिला को इसका लाभ मिल जायेगा। इसी कडी मे पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियाम के क्रम में थाना जैतुपर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को  थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 75/24 धारा 379 भादवि0 मे वाँछित  किरण पत्नी अजीत निवासिनी टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष व सरिता पत्नी दीपक निवासिनी दौलताबाद थाना युसूफपुर मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 45 वर्ष को थाना कटका से   गिरफ्तार किया गया। जिन्हे  न्यायालय  भेज दिया गया है। इन दोनो ने  पूछताछ बताया कि हम लोग भीड भाड वाले स्थान पर भीड मे घुसकर महिलाओ के जेवरात चोरी कर लेते है। इस बार जनता द्वारा दौडा लेने के कारण भीड मे ही कहीं चोरी का जेवरात गिर कर खो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments