क्रांति दिवस पर महाराणा प्रताप व मंगल पांडे को किया नमन, सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट ने किया आयोजन
तिरंगा लेकर उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उपमहापौर राजेश कुमार गौण, राजा देबी बक्श सिंह सेवा समिति के संस्थापक माधव राज सिंह, क्रांतिकारी राजा जय लाल सिंह के वंशज अभय सिंह व राजेश कुमार सिंह ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।