Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकंबाइन मशीन की सफाई करते समय विद्युत तार की चपेट में आया...

कंबाइन मशीन की सफाई करते समय विद्युत तार की चपेट में आया युवक – मौत

अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा बाजार में कंबाइन मशीन की सफाई करते समय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कंबाइन मशीन की सफाई की जा रही थी उसके ऊपर से हाई वोल्टेज का तार गया हुआ था जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हुई। मृतक के भाई राजविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी ग्राम बेला पहाड़ा थाना मोहम्दी जनपद लखीमपुर खीरी ने पुलिस को सूचना दी। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस संबंध में सम्मनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है मृतक का नाम फुलविंदर सिंह था,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments