अयोध्या, 8 फरवरी । प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद अयोध्या के भरतकुंड नंदीग्राम पर सवर्ण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक भोज में शिरकत की। भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद पाठक बाबा ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री जितिन प्रसाद को भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया और अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। शरद पाठक बाबा ने बताया कि आज हमने भरतकुंड नंदीग्राम पर जितिन प्रसाद का भव्य स्वागत किया है। जो सामूहिक भोज में आए हुए थे। इस मौके पर भाजपा यश पाठक बाबा, अनिल पांडे, सुनील पांडे,सुजीत यादव, सुरेंद्र यादव, रवि मौर्या, धर्मेंद्र गुप्ता, करन कुमार आदि लोग शामिल हुए।










Article Viewed By :
1535
KEYWORD :: Ayodhya News
बेवसाईट पर प्रकाशित सभी लेख अयोध्या समाचार के लेखकों के द्वारा लिखे गये है। जिनका सर्वाधिकार बेवसाईट की प्रबंध समिति के पास सुरक्षित है। बिना लिखित अनुमति के वेबसाइट पर मौजूद लेख, फोटो या अन्य सामग्रियों को किसी भी स्वरूप में (प्रिंटिंग या सोशल मीडिया) प्रकाशित , प्रसारित या वितरित करना गैर कानूनी है। प्रतिलिप्यिधिकार अधिनियम 1957 तहत ऐसा करना दंडनीय है।