अयोध्या 8 फरवरी। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस जनों ने सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा के संयोजन में लाला लाजपत राय तथा कौशलपुरी वार्ड में घर-घर जाकर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया।

प्रातः कालीन भ्रमण में लोगों से संवाद करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि आम जनता में भाजपा के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। आम जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाकर सत्तारूढ़ दल ने महंगाई बुरी तरह से बढ़ा दी है आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। जनता के बीच धर्म और जाति का जहर घोलकर ,यह सरकार नफरत की खाई को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। सरकार महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे सवालों के जवाब देने से भागती है। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया महानगर कांग्रेस कमेटी महानगर के प्रत्येक वार्ड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाकर आम लोगों के बीच पहुंचने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से श्रीनिवास शास्त्री, उमेश उपाध्याय, अनुसूचित जाति के प्रदेश महामंत्री बाबू रामकरण कोरी ,प्रमिला राजपूत ,कंचन दुबे ,बबलू सिंह आदि उपस्थित रहे।