अयोध्या, 7 फरवरी। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल के नेतृत्व मे सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क मे राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता एवं किसान संदेश अभियान के मंडल प्रभारी रामशंकर वर्मा के संचालन में धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन एवं स्थानीय समस्याओं का तीन सूत्रीय ज्ञापन धरना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।

धरना को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने बताया कि वर्तमान सत्र में 4 महीने गन्ना मिलों को चलते हो गये है किन्तु आज तक गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं हुयी। किसान एकलौता ऐसा उत्पादक है जिसको अपने उत्पाद का मूल्य तय करने का भी अधिकार नहीं है। अपने खून पसीने से सींची हुयी फसल को मिल मालिकों को देता जाता है लेकिन उसको यही नहीं पता होता है कि उसकी फसल का कितना पैसा मिलेगा। यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान न किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर अवध क्षेत्र के नवनियुक्त एससी एसटी प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र बनाए जाने पर बेचूलाल ज्ञान का माला पहना कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया।

धरना प्रदर्शन को राजेश तिवारी, लक्ष्मण कोरी, शांति देवी एडवोकेट, नेतराम वर्मा ,हरिश्चंद्र यादव ,रामजियावन वर्मा ,जयप्रकाश यादव ,रामकुमार सिंह ,आलोक चंद यादव, अवधेश रावत, पारसनाथ विश्वकर्मा , विश्वनाथ पटेल, जानकी प्रसाद वर्मा, ज्योति सिंह , मनीराम वर्मा ,राजकुमार रावत प्रधान अमौना, आलोक चंद यादव, सुमित यादव, जगराम रावत, चंद्रिका प्रसाद वर्मा श्रीमती कस्तूरबा उर्मिला देवी, दुखना देवी, रामकली, देवमती सहित सैकड़ों मौजूद रहे।