अयोध्या, 5 फरवरी। राष्ट्रीय कवि संगम, की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। यह दो दिवसीय बैठक सिविल लाईन स्थित एक होटल में 4 से 5 फ़रवरी तक चली। जिसमें कवि अटल नारायण को काशी प्रांत के मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

इस दौरान कई सत्र हुए। प्रांतीय कार्यकारिणी से केंद्रीय कार्यकारिणी का विमर्श हुआ एवं,वार्षिक कार्ययोजना पर ठोस परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अशोक बत्रा ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री कमलेश मौर्य मृदु क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव कुमार व्यास एवं अन्य राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी उपलब्ध रही। सभी प्रांत पदाधिकारियों से वार्षिक कार्य योजना के निर्माण हेतु बिंदुवार सुझाव लिए गए।