अंबेडकर नगर, 03 फरवरी। मुखबिर की सूचना पर दो लोगो के पास से अलीगंज थाने की पुलिस ने अवैध गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक जयकरण सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मोजनपुर गांव स्थित रेलवे लाइन के पास से दो लोगो के पास से दो किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए दोनों की पहचान सज्जाद पुत्र बुलाकी निवासी ग्राम लोरपुर मरेला थाना कोतवाली अकबरपुर तथा मनोज पुत्र सत्यनारायण निवासी कशमरिया टांडा के रूप में हुई जिनके विरुद्ध 8 /20 नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।










Article Viewed By :
1375
KEYWORD :: Ayodhya News
बेवसाईट पर प्रकाशित सभी लेख अयोध्या समाचार के लेखकों के द्वारा लिखे गये है। जिनका सर्वाधिकार बेवसाईट की प्रबंध समिति के पास सुरक्षित है। बिना लिखित अनुमति के वेबसाइट पर मौजूद लेख, फोटो या अन्य सामग्रियों को किसी भी स्वरूप में (प्रिंटिंग या सोशल मीडिया) प्रकाशित , प्रसारित या वितरित करना गैर कानूनी है। प्रतिलिप्यिधिकार अधिनियम 1957 तहत ऐसा करना दंडनीय है।