बसखारी अंबेडकर नगर, 2 फरवरी। डेरी पर दूध लेकर जा रहे युवक से चाकू की नोक पर मोबाइल छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस इसे जांच का विषय बता रही है। घटना गुरुवार की शाम उस समय की बताई जा रही है।जब बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय निवासी जय सिंह यादव पुत्र रामचंद्र यादव एवं विकास दो युवक साइकिल से राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर फसफस दास की कुटी के निकट स्थित एक डेरी पर दूध देने जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच न्योरी की तरफ से जा रहे स्प्लेंडर सवार बदमाशों ने चाकू सटाकर जय सिंह यादव से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। मामले की जानकारी पीड़ित ने 112 डायल करते हुए पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को लेकर पुलिस चौकी चली गई। फिलहाल पुलिस मामले को जांच का विषय बता रही है।










Article Viewed By :
1416
KEYWORD :: Ayodhya News
बेवसाईट पर प्रकाशित सभी लेख अयोध्या समाचार के लेखकों के द्वारा लिखे गये है। जिनका सर्वाधिकार बेवसाईट की प्रबंध समिति के पास सुरक्षित है। बिना लिखित अनुमति के वेबसाइट पर मौजूद लेख, फोटो या अन्य सामग्रियों को किसी भी स्वरूप में (प्रिंटिंग या सोशल मीडिया) प्रकाशित , प्रसारित या वितरित करना गैर कानूनी है। प्रतिलिप्यिधिकार अधिनियम 1957 तहत ऐसा करना दंडनीय है।