अयोध्या, 17 जनवरी । मकर संक्रांति के पावन पर्व के पावन अवसर पर कर्पूरी ठाकुर वार्ड नगर निगम अयोध्या में समरसता के भाव को आत्मसात करने के उद्देश्य से कर्पूरी ठाकुर वार्ड में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि की भूमिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश डॉ ममता पांडेय मुख्य केंद्र बिंदु रही । कार्यक्रम में डॉ ममता पांडे ने मकर संक्रांति के पावन पर्व के धार्मिक महत्व के बारे में जनता को बताया और इसके साथ खिचड़ी भोज के महत्व को भी समझाया।

डॉक्टर ममता पांडे ने बताया कि इस पावन पर्व में खिचड़ी का भोजन बनाना एवं साथ में बैठकर एक साथ ग्रहण करना सामाजिक समरसता एवं एकता को दर्शाती है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज के सभी वर्गों में आपस में भाईचारा और प्रेम व्यवहार बना रहता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक राकेश मौर्य ,वार्ड अध्यक्ष भरत मौर्य ,मीडिया प्रभारी रोहित शुक्ला ,अभिषेक शुक्ला युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ,प्रदीप नारायण मिश्रा सेक्टर संयोजक ,धर्मेंद्र मौर्य बूथ संयोजक ,अनुज शुक्ला किसान मोर्चा नगर उपाध्यक्ष,अनिरुद्ध पांडे , जगन्नाथ मिश्रा , विजय सिंह,दीपक मिश्रा जी छोटेलाल, उषा देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डाभासेमर और ग्राम सभा वार्ड के सम्मानित जन कुसुम, पूजा ,उमा देवी, कलावती ,रेखा ,सुशीला शुक्ला की भूमिका अहम रही।