◆ समान गिरवी रखकर भी करता था स्मैक का धंधा


◆ पुलिस ने बताया शातिर अपराधी, 1 लाख 12 रुपये बरामद


अयोध्या, 15 जनवरी। स्मैक के बड़े तस्कर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। 232 ग्राम स्मैक को पुलिस ने बरामद भी किया है। पुलिस को उसके पास से घड़ी व मोबाईल बरामद हुए है जिन्हें गिरवी रखकर वह लोगो को स्मैक बेंचा करता था। स्मैक बेंचकर कमाये गये एक लाख बारह हजार रुपये को भी उसके पास से बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर अभिषेक उपाध्याय पुत्र दिनेश उपाध्याय नि0 चाँदपुर थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या को चांदपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके सम्बन्ध मे काफी दिनो से अभिसूचना एकत्र की जा रही थी। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गयी। अभिषेक लोगो से समान गिरवी रखकर भी स्मैक का धंधा किया करता था। पुलिस को उनके अन्य साथियों के बारें में भी जानकारी हासिल हुई है। जिसको जांच की जा रही है।