अयोध्या, 10 जनवरी। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत अयोध्या नगर निगम अवधपुरी वार्ड को आत्मनिर्भर बनायेगा। इसके लिए नगर निगम आईटीसी का सहयोग लेगा। यहां सूखा व गीला कूड़ा अलग करके उससे खाद बनायी जायेगी। इस खाद का उपयोग मोहल्ला समिति तय करेगी। वार्ड में पहले से एक टैंक रखा था। परन्तु जनसंख्या को देखते हुए यहां 7 से 8 टैंक और रख दिये गये।

सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला ने बताया कि आत्मनिर्भर हेतु अवधपुरी वार्ड का चयन किया गया है। वार्ड में पहले से मोहल्ला समिति गठित है। यहां कूडे से आर्गेनिक खाद बनायी जायेगी। इस खाद का वितरण मोहल्ला समिति तय करेगी। इसके लिए वार्ड में एक टैंक से शुरुवात की गयी थी। अब यहां 7 से 8 टैंक और रखे जा रहे है। धीरे धीरे यह योजना अन्य वार्डो में लागू की जायेगी।