अयोध्या, 7 जनवरी। किसान सम्मान गोष्ठी का आयोजन अयोध्या महोत्सव में किया गया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में अयोध्या आयडल व फोक अवार्ड शो की प्रस्तुति की गयी। 100 कलाकारों को फोक अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा विक्रमा प्रसाद पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्जवलन के माध्यम से किया गया।

डा विक्रमा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, और कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की नींव है। हमारे देश में कृषि केवल खेती करना नहीं हैं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था एक आधार है। कृषि व कृषकों के उत्थान के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी है। कृषि में अगर आधुनिकता का समावेश हो तो यह रोजगार का एक बेहतर विकल्प हो सकती है। कृषि को अत्याधिक लाभ में तब्दील करके कुछ कृषक दूसरों के लिए पथ प्रदर्शक बने हुए है। महोत्सव में आयोजन के द्वारा इन्हीं को सम्मानित किया गया है। जिससे अन्य कृषक भी कृषि को आधार बनाकर स्वयं को समृद्ध करने का पथ खोज सकें।

सम्मानित होने वाले कृषकों में धर्म चंद्र मिश्र सुत राम अक्षैवर मिश्र जोरियम कुमारगंज, हरि प्रकाश मिश्र सुत राम कलप मिश्र ,कैमा वारिश गंज अमेठी, सूर्य कुमार त्रिपाठी सुत राम लगन,ग्राम व पोस्ट कटारी विकास खण्ड जामो जनपद अमेठी, श्रीकृष्ण द्विवेदी सुत राम नरेश द्विवेदी निवासी चौधरीपर अमानी गंज अयोध्या, सीता राम यादव सुत राम प्रसाद यादव धमथुआ कुमारगंज अयोध्या, गुरु प्रसाद त्रिपाठी सुत राज बहादुर निवासी सिधौना मिल्कीपुर अयोध्या, बजरंग बहादुर सिंह सुत सूर्य नाथ सिंह निवासी पूरे तोर बरौली अमानीगंज अयोध्या, कुलदीप मिश्र सुत जगदीश प्रसाद मिश्र निवासी पूरे तोर कोटिया अमानीगंज अयोध्या, भागवत प्रसाद शुक्ल सुत राम नरेश शुक्ला निवासी पूरे राम पाल सूबेदार कोटिया अमानीगंज अयोध्या, सन्तोष कुमार सुत शोभाराम मिश्रौली अमानी गंज अयोध्या, चंद्र नाथ पांडेय सुत राम देव पांडेय निवासी देवरा बल्दीराय सुल्तानपुर, ड़ॉ देवन्द्र प्रताप शुक्ला सुत हरिश्चंद्र शुक्ला निवासी सरौली अमानीगंज अयोध्या, ड़ॉ राजेश कुमार मिश्र सुत माता बदल मिश्र निवासी आदिलपुर अमानीगंज अयोध्या , राम मणि शुक्ला सुत राम शिरोमणि शुक्ला निवासी खारा धनपत गंज सुल्तानपुर, चंद्र शेखर उपाध्याय सुत कैलाश कुमार निवासी सेवरा धनपत गंज सुल्तानपुर, जमुना प्रसाद मौर्य सुत नत्थूलाल मौर्य निवासी बसवार कला अयोध्या, हरिश्चंद्र सुत आशाराम निवासी बसवार खुर्द अयोध्या, प्रशांत तिवारी सुत कौशल तिवारी निवासी तिवारीपुर तौधिकपुर बल्दीराय सुल्तानपुर, अमरजीत पाल सुत टीडी पाल चौधरीपर अमानीगंज अयोध्या, कृष्ण प्रभात द्विवेदी सुत राम कृष्ण द्विवेदी निवासी चौधरिपुर अमानीगंज अयोध्या, हरि कृष्ण द्विवेदी सुत राम नरेश निवासी चौधरीपुर अमानीगंज अयोध्या, भवानी प्रसाद मिश्र सुत विन्देश्वरी प्रसाद मिश्र निवासी पूरे भंजन जोरियम मिल्कीपुर अयोध्या , भगौती प्रसाद मौर्य सुत भगवान दीन मौर्य गड्दौपर अमानीगंज अयोध्या, यज्ञ नारायण पांडेय सुत जागत पाल पांडेय निवासी पूरे चूड़ामणि अकमा अमानी गंज अयोध्या, रवींद्र नाथ यादव सुत अँगनू राम निवासी खारा धनपत गंज सुल्तानपुर शामिल रहे। जिसके उपरान्त स्टेज स्टार निशा उपाध्याय, आदिति राज, शिवशंकर यादव, चिंटू सागर, गणेश सिंह, मुसाफिर जौनपुरी, प्रकृति यादव, दीनबंधु सिंह, राजेश यादव, गगन दीप सिंह, गुड्डू दुब,े रितिक कौशिक, पूजा कौशल मधु मिश्रा सरवन, सुल्तानपुरी निशू लहरी अरविन्द लाल यादव करम चंद्र देहाती ओम प्रकाश निराला सोनू सवारियां इमाम अजनबी साथी उमेश लगभग 100 कलाकारो को फोक अवार्ड से सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में अयोध्या महोत्सव के प्रबन्धक ई. रवि तिवारी, महासचिव आकाश अग्रवाल, अरूण द्विवेदी, सचिव नाहिद कैफ, उपाध्यक्ष रेणुका रंजन श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, एस बी सागर प्रजापति, विजय यादव, मोहित मिश्र, कार्यक्रम प्रभारी रेगन सिंह चौधरी, रवि चौधरी, ऋचा उपाध्याय, श्रुति श्रीवास्तव, गौरव सिंह, उज्जवल चौहान, निकिता चौहान, पूजा अरोड़ा, राजेश गौड़, अन्तरिक्ष, पुष्कर दत्त तिवारी आदि उपस्थित रहे।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को समापन व सम्मान समारोह का आयोजन अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे होंगे। वह करीब 12ः30 बजे अयोध्या पहुंचेगे। यहां श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में दर्शन के उपरान्त केन्द्रीय मंत्री फार एवर लान पहुंचेगें। जहां अयोध्या महोत्सव के समापन व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।