अयोध्या, 6 जनवरी। दो अनाथ बच्चों की मदद के लिए समाजसेवी पिंकी किन्नर मदद के लिए सामने आई हैं। उन्होने जनपद के रेतिया में बच्चों के घर पहुंच कर ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, कंबल और रजाई गद्दा दिया और आर्थिक मदद देने का भी वादा किया। पिंकी किन्नर ने बताया कि सोशल मीडिया पर खबर चलने पर जब जानकारी इसकी मिली हमें तो मै और हमारे गुरुजी और घर के मेंबर लोगो के साथ बच्चों के घर पहुंचकर मदद किया है। उनको 20 जोड़ी गरम कपड़े, रजाई,कंबल दिया है। उनके परिवार के सदस्य को अपना नंबर दिया उनसे कही हूँ, कोई भी गृहस्थि की चीज मे कमी है। हमें फोन करें आपकी तत्काल मदद की जाएगी। इस दौरान पिंकी किन्नर ने अपने समाज और अयोध्या वासियों से अपील की है ऐसे बच्चों की मदद के लिए हमेशा आगे आए। बता दें कि दोनों बच्चों की मां कोरोना काल में निधन हो जाने के बाद पिता की 2 महीने पहले मौत हुई थी। सबसे छोटा भाई मछली काटकर दिव्यांग बहन का भरण पोषण कर रहा है। जिसको देखते हुए समाजसेवी सामने आ रहे हैं।
Article Viewed By :
977
KEYWORD :: Ayodhya News
बेवसाईट पर प्रकाशित सभी लेख अयोध्या समाचार के लेखकों के द्वारा लिखे गये है। जिनका सर्वाधिकार बेवसाईट की प्रबंध समिति के पास सुरक्षित है। बिना लिखित अनुमति के वेबसाइट पर मौजूद लेख, फोटो या अन्य सामग्रियों को किसी भी स्वरूप में (प्रिंटिंग या सोशल मीडिया) प्रकाशित , प्रसारित या वितरित करना गैर कानूनी है। प्रतिलिप्यिधिकार अधिनियम 1957 तहत ऐसा करना दंडनीय है।