अयोध्या, 6 जनवरी। मां फाउन्डेशन ट्रस्ट से रिचा वशिष्ठ ने अयोध्या सर्किट हाउस में गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों साथ बैठक की। रिचा वशिष्ठ ने बताया कि अयोध्या में संस्थाएं कार्य कर रही है यदि वह छोटी है तो उनको बड़ा किया जाए और जो बड़ी है उनको और बड़ा किया जाए इस पर चर्चा की गई। बैठक में स्वाधार गृह अयोध्या की सदस्य कविता मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। जहां भी महिलाओं का उत्पीड़न होता है। वहां हमारी संस्था महिलाओं की मदद के लिए आगे आती है। फैंसी महिला संस्थान की सदस्य अनीता द्विवेदी ने बताया कि हमारी संस्था महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ उन को रोजगार दिलाने की व्यवस्था करती है। तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भी हमारी संस्था सदैव तत्पर रहती है। इस बैठक में नितिन कुमार, डॉक्टर मनीष सिंह, मोहम्मद आलम, देवआनंद शर्मा, गजेंद्र सिंह, कन्हैया पाल,राम प्रसाद वर्मा, पवन पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।