अयोध्या, 4 जनवरी । पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन के सदस्यों ने मंडल कार्यालय अयोध्या के प्रबन्धन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि अयोध्या मंडल के प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के बजाय पूर्वाग्रह युक्त रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों का तरह तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। कर्मचारियों के प्रति भेदभाव पूर्ण तरीके से उनकी उचित और न्यायोचित समस्याओं का निदान बैंक द्वारा नियमानुसार भी नहीं किया जा रहा है। ऐसा न होने की दशा में संगठन 22 जनवरी को अयोध्या की समस्त इकाईयों की एक सभा करके आन्दोलन को आगे बढ़ाने और कानूनी कदम उठाने पर मजबूर होगा। इस अवसर पर आरएस उपाध्याय, रवि यादव, सहायक महामंत्री पीएनबी एसयू वीरेन्दर तिवारी, अध्यक्ष सोमनाथ, पद्मिनी श्रीवास्तव उपस्थित रही।