अयोध्या, 30 दिसम्बर। नेताजी सुभाष संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि विगत 2 दर्शकों से उत्तर प्रदेश की धरती से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए सपनों के भारत के निर्माण कार्यों के लिए कार्य कर रहा हूं। कांतिकारियों ने इस देश की आजादी के लिए अपना प्राण आहूत कर दिया। उनको लेकर हम लोग एक अलख जगाये हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए यह प्रशंसा हो रही जो आजादी के अमृत काल में हमारा संगठन वर्तमान में जो हमारी केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार है। नेताजी सुभाष चंद्र के लिए कार्य कर रही है। वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि विगत सितंबर माह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विशालकाय प्रतिमा प्रधानमंत्री मोदी ने राजपथ को कर्तव्य पथ बनाकर स्थापित किया। उत्तर प्रदेश में योगी जी ने काकोरी स्मारक और भी हमारे जो शहीद हुए लोगों के लिए कार्य किया है जितने भी प्रशंसा की जाए वह बहुत कम है। वही अमित पांडे ने कहा कि अयोध्या मंडल के अंबेडकरनगर जनपद में हम एक मंगल सुभाष ग्रामीण एवं कृषि पर्यटन केंद्र उनके नाम से स्थापित करने जा रहे हैं। जो उत्तर प्रदेश का पहला ग्रामीण केंद्र होगा। इस केंद्र के उद्घाटन के लिए महाराष्ट्र एक्सपर्ट लोग आएंगे।