अयोध्या, 26 दिसम्बर।  सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में राष्ट्रीय लोक दल के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने बलराम यादव को जिला अध्यक्ष बनाये जाने की आधिकारिक घोषणा की। जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने नवागत जिला अध्यक्ष बलराम यादव का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा इसके साथ साथ नगर निकाय के चुनाव में पार्टी बहुत मजबूती के साथ लड़ेगी। अवध क्षेत्र के अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने बताया कि बलराम यादव ने पार्टी के लिए बहुत कार्य किए हैं जिसको देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इनको जिला अध्यक्ष का पद दिया है आशा करता हूं कि वह इस पद की गरिमा को बनाए रखकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।