अयोध्या, 22 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने जम्मू काश्मीर में आयोजित सीनियर कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता जीत कर अयोध्या पहुंची महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। विकास सिंह ने कहा कि सीनियर नेशनल कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया। हमारे समाज बालिकाओं को खेलने का अवसर कम मिल पाता है। परन्तु अयोध्या के बालिकाओं की टीम ने नेशनल लेवल पर जीत दर्ज की है यह हमारे लिये गर्व की बात है।

अयोध्या खेल के मानचित्र पर सबसे उपर अयोध्या का नाम खेल जगत में आये। इसके लिए खिलाड़ियों की सुविधा मुहैया कराने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास रहता है। कार्यक्रम में आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक अरुण प्रताप सिंह मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेनू पॉल कोच रमेंद्र सिंह जो होगा अनुप दुबे खेल अध्यापक राजेश सिंह विश्वनाथ सिंह अभिषेक सिंह के एम सिंह नरेंद्र पाल राजदत्त सिंह चौहान अभिमन्यु सिंह संजय शर्मा तथा कराटे संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र उपस्थित रहे।