अयोध्या, 19 दिसम्बर। साध्वी ऋतम्भरा ने अयोध्या में रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड हमारी संस्कृति और मूल्यों को चोट पहुंचाते हैं। हमें अपमानित करते है। अब भारत जाग चुका है और अपने मान-सम्मान और संस्कृतिक परंपरा का अपमान नहीं सहेगा। हमारा समाज जाग चुका है कि क्या देखना है और क्या नहीं देखना है।

उन्होने कहा कि रामलला और निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर का दर्शन करने आई हूं। आस्था के केंद्र बिंदु राम मंदिर रूपी आस्था के दीए में हमने तेल नहीं बलिदानियों ने रक्त डाले हैं। चहकती गलियां, श्रीराम के नारों से गूंजते मोहल्ले और गोली कांड के बाद रक्त रंजित सरयू के इतिहास की घटनाओं के बाद 500 वर्ष लंबा संघर्ष हुआ। इसके बाद भव्य राम मंदिर बन रहा है। यह आगामी पीढ़ी का यह सौभाग्य बन रहा है। राम मंदिर हमारी दृढ़ता का है प्रतीक है। हमारी पूजा और आस्था के मंदिरों पर हमारा अपना अधिकार है। जब पत्थर स्वंय गवाही देने लग जाते हैं। तो सत्य स्वयं प्रखर होकर बोलता है।