◆ दुरदुरिया पूजन से होगी कार्यक्रम की शुरुवात, रोजाना विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन


अयोध्या, 18 दिसम्बर । आदर्श, मर्यादा व अनुशासन को समाहित करती रामनगरी अयोध्या की संस्कृति, लोक परंपराओं व लोककलाओं को परिभाषित करते अयोध्या महोत्सव का आयोजन 29 दिसम्बर से 8 जनवरी के मध्य फारएवर लान में होगा। महोत्सव में भारत की परम्पराओं व सम्मिश्रित संस्कृतियों व कलाओं का भी संगम दिखाई देगा। इसका आयोजन अयोध्या महोत्सव न्यास के तत्वाधान में किया जायेगा।

आयोजन को लेकर शहर के नाका स्थित नीलकंठ मैरिज लान में प्रबन्धकारिणी एवं समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इसके बाद पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला देश है। यहां से फैली कीर्ति वैश्विक स्तर पर अपनी आभा के साथ विद्यमान है। यहां की लोकपरम्परा व लोककला एक अनुसंधान का विषय है। सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अयोध्या से निकली रश्मि इसे सम्बल प्रदान करने का कार्य करती है। इसी रश्मि को वैश्विक स्तर पर प्रचारित व प्रसारित करने का कार्य अयोध्या महोत्सव के द्वारा किया जा रहा है। अयोध्या महोत्सव न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या महोत्सव की शुरुवात 29 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे दुरदुरिया पूजन के माध्यम से होगी। जिसकी जिम्मेदारी न्यास के महासचिव अरुण द्विवेदी को सौंपी गयी है। जिसके बाद संत पूजन का आयोजन होगा। जिसमें संतो से आर्शीवाद प्राप्त किया जायेगा। जिसका दायित्व रवि तिवारी को सौंपा गया है। इसी दिन शाम को 05 बजे से भजनामृत का आयोजन किया जायेगा। जिसके संचालन की जिम्मेदारी महोत्सव के उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय को सौंपी गयी है। 30 दिसम्बर को कन्या पूजन का आयोजन होगा। जिसका प्रभार ऋचा उपाध्याय को दिया गया है। जिसके बाद शाम चार बजे अयोध्या आयडल के अर्न्तगत जूनियर और सीनियर कटेगिरी के बच्चों द्वारा सिंगिंग व डासिंग प्रतियोगिता निर्धारित है। इसका संचालन सचिव नाहिद कैफ करेंगी। शाम सात बजे नेशन नाईट का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम हमारी सुरक्षा के समस्त सुरक्षाकर्मियों को समर्पित रहेगा। जिसके प्रभारी अनुजेन्द्र तिवारी होंगे।

उन्होने बताया कि 31 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दंगल का कार्यक्रम निधार्रित किया गया है। जिसके प्रभारी महोत्सव के महासचिव आकाश अग्रवाल है। इसके बाद अयोध्या आयडल 8 बजे से व 31 स्पेशल नाईट का आयोजन होगा। जिसका संचालन महासचिव आकाश अग्रवाल करेंगे। 1 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा व रात्रि 7 बजे से आयोजित न्यू इयर नाईट का संचालन सचिव नाहिद कैफ़ करेंगी। 2 जनवरी को दोपहर कला साधक सम्मान विवेक पाण्डेय के संचालन में 5 बजे अवध में राम महासचिव अरुण द्विवेदी के संयोजन, कवि सम्मेलन के आयोजन के प्रभारी उपाध्यक्ष अनुजेन्द्र तिवारी होंगे। 3 जनवरी को अयोध्या आयडल का क्वाटर फिनाले, तत्पश्चात लोककला चैम्पियनशिप जिसके संयोजन विजय यादव, कमेडी नाईट रात 8 बजे से जिसके प्रभारी विवेक पाण्डेय है। 04 जनवरी को दोपहर 2 बजे सोशल अवार्ड का आयोजन रवि तिवारी के संयोजन में होगा। शाम 6 बजे से सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड का आयोजन होगा। जिसके प्रभारी उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय होंगे।

उन्होने बताया कि 5 जनवरी को प्रातः 11 बजे से कलारंग जिसके प्रभारी एचवी सागर, 12 बजे से आपदा प्रबन्धन व घूमों अयोध्या 01 बजे से जिसके संयोजक अनूप महलोत्रा, शाम 6 बजे से अयोध्या इण्डिया क्लासिक फिटनेश प्रो चैम्यिनशिप जिसकी प्रभारी नाहिद कैंप होंगी। 6 जनवरी को अपराहन 02 बजे किसान गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसके संयोजक मोहित मिश्रा, शाम 6 बजे से फोक अवार्ड जिसके प्रभारी विवेक पाण्डेय होंगे। 7 जनवरी को अपराहन 02 बजे से संस्कार कुम्भ का आयोजन होगा। जिसका संयोजन पुष्कर तिवारी के पास है। नाहिद कैफ के प्रभार में मिस्टर मिस एण्ड मिसेज कल्चर इण्डिया किड्स रनवे का आयोजन होगा। 8 जनवरी को सम्मान समारोह अपराहन 02 बजे से होगा। जिसके संयोजक महासचिव अरुण द्विवेदी तथा आयडल ग्रांड फिनाले का शाम 6 बजे से सचिव नाहिद कैफ़ के संयोजन में समापन होगा।