अयोध्या, 17 दिसम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर की अयोध्या कैंट नगर इकाई का गठन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत सोशल मीडिया सयोंजक नवीन आजाद, मुख्य वक्ता महानगर संघचालक विक्रमा प्रसाद पाण्डेय, चुनाव अधिकारी मनीष सिंह व महानगर मंत्री अंशुमान सिंह ने मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

चुनाव अधिकारी ने नगर अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर अरुणा शुक्ला व नगर मंत्री के रूप में अभय सिंह के नाम की घोषणा की। नव निर्वाचित नगर मंत्री अभय सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उच्च गुणवत्ता के साथ शैक्षणिक वातावरण रखना नगर इकाई का मुख्य उद्देश्य रहेगा। विद्यार्थियों में रचनात्मक गतिविधियों के साथ कैम्पसों की गरिमा को अक्षुण्ण रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी। नवनिर्वाचित नगर उपाध्यक्ष देवांश सिंह ने कहा कि अभाविप ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो छात्र छात्राओं और शिक्षकों को नेतृत्व देने के साथ उनके प्राथमिक विषयों के समाज व जिम्मेदारों के मध्य उठाता है। अभाविप ने यह जिम्मेदारी देकर छात्र छात्राओं और शिक्षकों सहित विद्यार्थी समुदाय के मध्य कार्यविस्तार का जो भरोसा जताया है उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य वक्ता विक्रमा प्रसाद पांडेय ने कहा कि कार्यकारणी के माध्यम से ही संगठन अपनी गतिविधियों को समाज के मध्य प्रस्तुत करता है। नगर इकाई हमारे कार्य आधार की प्रमुख कड़ी है। ईकाई में नगर उपाध्यक्ष के रूप में तीन शिक्षक कार्यकर्ताओं की घोषणा हुई है जिसमे देवांश सिंह दीपक उपाध्याय सुप्रिया सिंह सह मंत्री के रूप में साहिल कसौधन सत्यम वर्मा सर्वेश तिवारी अभयजीत सिंह अमित सिंह आनंद सोशल मीडिया प्रमुख का काम सचिन कसौधन किशन सिंह मीडिया सयोंजक का दायित्व प्रत्यूष पांडेय अभिषेक सिंह एसएफडी प्रमुख के रूप में करण निषाद ईशान सिंह, एसएफएस सयोंजक के रूप में मान सोनकर आनंद सिंह कला मंच सयोंजक अनुराग तिवारी अभिषेक गौड़ कार्यकरणी सदस्य शिवांशु सिंह सचिन गुप्ता प्रिंस प्रत्यूष को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महानगर सह मंत्री सत्यम दुबे ने किया इकाई गठन कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अमन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य सयोंजक अंकित शुक्ला विभाग कार्यलय मंत्री दुर्गेश महानगर सह मंत्री विराट सिंह महानगर संगठन मंत्री अंकित दीक्षित, सह सयोंजक यश अग्रवाल महानगर सह मंत्री सत्यम विराट सिंह प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख उपस्थित रहे।